Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

धारचूला में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने नामजद तहरीर दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद के धारचूला क्षेत्र में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब तीन हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कमलेश दानू, निवासी ग्वालगांव फूलबस्ती, के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे पालिका मार्ग के पास कमलेश दानू खून से लथपथ सड़क पर कराहता मिला। वहां मौजूद एक होटल मालिक ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी। घायल कमलेश को परिजन तत्काल एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय धारचूला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब दो बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने ताम्र उद्योग का निरीक्षण किया

परिजनों के मुताबिक, युवक के दाएं पैर, जांघ और आंख के पास चाकू से गंभीर वार किए गए थे। उन्होंने चंदू खैर, सचिन नबियाल और उनके साथियों के खिलाफ धारचूला कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। परिजनों का दावा है कि अस्पताल में पुलिस के सामने घायल युवक ने आरोपियों के नाम बताए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: पत्रकार निर्मल उप्रेती को पितृ शोक

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement