Report by : CWN Desk
Published at :
फरवरी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

ऊर्जा निगम ने फरवरी में आने वाले बिल की बिजली दरों में 38 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी कर दी
देहरादून। फरवरी में बिजली बिल फिर लोगों को परेशान करेगा। ऊर्जा निगम ने फरवरी में आने वाले बिल की बिजली दरों में 38 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी कर दी है।
जनवरी के जो बिल फरवरी में आएंगे उसके लिए बीपीएल उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। घरेलू उपभोक्ताओं को 26 पैसे, कामर्शियल उपभोक्ताओं को 38 पैसे, गवर्मेंट पब्लिक यूटिलिटी को 36 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल को 11 पैसे, कृषि आधारित गतिविधियों के लिए 16 पैसे प्रति यूनिट अधिक की बढ़ोत्तरी की गई है। एलटी, एचटी इंडस्ट्री से जुड़े उपभोक्ताओं पर 35 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मिक्स लोड वाले उपभोक्ताओं के साथ ही रेलवे के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने फ्यूल एंड पॉवर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट के नाम पर सरचार्ज बढ़ाए जाने की पुष्टि की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›