Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में पटवारी से पूछताछ, जांच तेज

देहरादून। थाना त्यूणी क्षेत्र के सैंज गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां विशाल नामक युवक ने पहले अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधे और फिर उसी के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
थानाध्यक्ष त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल पुत्र करण निवासी सैंज के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि विशाल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को अचानक उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए कमरे में मौजूद अपनी पत्नी रूबी के हाथ-पैर बांध दिए। पत्नी चीखती-चिल्लाती रही लेकिन विशाल ने उसकी एक न सुनी और पंखे के कुंडे से रस्सी लगाकर फांसी पर झूल गया।
चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वे भीतर नहीं जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले भी विशाल ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना से गांव में मातम छा गया है। परिवारजन सदमे में हैं और पत्नी रूबी की हालत बदहवास बताई जा रही है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›