Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में अधिवक्ता की कार पर गिरा पेड़, कार चकनाचूर, अधिवक्ता की मौत
हल्द्वानी में अधिवक्ता की कार पर गिरा पेड़, कार चकनाचूर, अधिवक्ता की मौत

आंधी तूफान से रामपुर रोड पर गिरा पेड़, रुदपुर जा रहे थे अधिवक्ता
हल्द्वानी
। मंगलवार देर रात अंधड़ और तूफानी बारिश में रामपुर रोड में एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में के सामने तेज आंधी की चपेट में अधिवक्ता की कार आ गई। कार संख्या यूके 07 डीपी 7923 चकनाचूर हो गई और उसमें सवार नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौत हो गई।
70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से बिजली पोल, लाइनें ध्वस्त हो गईं, जिसके चलते पूरे शहर में अंधकार हो गया। पुलिस की टीम ने अधिवक्ता की कार के ऊपर गिरे पेड़ को बमुश्किल हटाया। कटर से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।
कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10:50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा जो उनके लिए भारी गलती साबित हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में हादसे का मंजर कैद हो गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›