Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में तलाकशुदा महिला दोबारा चली दुल्हन बनने, शादी में सात फेरों से पहले दूल्हे के सामने ऐसे खुली पोल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दूल्हे के शादी करने से इनकार करने पर 30 लाख मांगने लगी, दहेज उत्पीड़न की देने लगी धमकी
हल्द्वानी।
हल्द्वानी में शादीशुदा महिला ने अपने आप को अविवाहिता बताकर एक बार फिर दुल्हन बनने की तैयारी कर रही थी। दोबारा शादी करने को शादीशुदा महिला ने शातिर चाल चली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
शादी करने के लिए उसने बकायदा सोशल साइट पर अपना एकाउंट भी बनाया था। लेकिन दोबारा दुल्हन बनने से पहले ही शादीशुदा महिला की सारी पोल खुल गई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हल्द्वानी निवासी एक परिवार ने महिला को अविवाहिता बताया था। लेकिन शादी से महज नौ दिन पहले महिला की पोल खुल गई। अब युवक ने महिला और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रकृति विहार निवासी एक युवक ने तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि कुछ समय पूर्व उन्होंने एक वेबसाइट पर शादी का विज्ञापन देखा। पूछताछ की गई तो महिला पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए। इस दौरान महिला सहित उसके पिता, मां, बड़ी बहन, चाचा ने जल्द शादी का दबाव बनाया।
शादी के लिए तीन मई की तारीख तय की गई थी। इस दौरान उन्होंने निमंत्रण पत्र के साथ होटल आदि की बुकिंग कर ली थी। इस बीच 25 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि महिला पहले से शादीशुदा है। मार्च में ही उसने तलाक लिया था। शादीशुदा होने की बात छिपाने का कारण पूछा तो महिला पक्ष ने दहेज का केस दर्ज करने की धमकी दी। इसके एवज में 30 लाख रुपये मांगने लगे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement