Connect with us

हल्द्वानी

नगर निगम और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- शहर के बाजार क्षेत्र में आज प्रशासन एवं नगर निगम का अवैध अतिक्रमण पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में सड़कों पर सामान फैला कब्जा किये लोगो में अफरा तफरी मच गई । नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई । बाजार में दुकानों के सामने अवैध तरीके से लगाए गए फड़ और छोटी-छोटी दुकानों को हटाया गया है,तो कुछ जगहों पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं सावधान, हमेशा यमराज नहीं देता जीवनदान...

सड़कों पर अवैध कब्जे के कारण बाजार में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए आज बाजार क्षेत्र में सभी दुकानों के आगे से लगी तमाम छोटी दुकानें या फाड़ो को हटाने का कार्य किया गया। कार्यवाई के दौरान कई छोटे छोटे दुकानदार अपने फड़ को समेटते हुए भी देखे गएनगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया बाजार क्षेत्र में इन छोटी-छोटी दुकानों के चलते लोगों के आवागमन में दिक्कतें होती थी, जिसका असर कालाढूंगी चौराहे और मेन रोड पर पढ़ता था और पूरा बाजार क्षेत्र जाम से जूझता था, ऐसे में आज कार्रवाई की गई है और सभी दुकानदारों को यह कड़ी चेतावनी दी गई है, कि वह आगे से अगर अपनी दुकानों के आगे रेड़ियों या छोटी दुकानें लगाएंगे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

Select Language

Advertisement