Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में एक मकान से ऑनलाइन सट्टा पकड़ा, 15 लाख कैश, 11 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद

रामपुर रोड गली नंबर नौ स्थित एक मकान में पुलिस ने मारा छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी।
पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी में रामपुर रोड गली नंबर नौ स्थित एक मकान से ऑनलाइन सट्टे का खेल चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा तो पांच लोग पकड़े गए। आरोपियों के पास से 15 लाख से ज्यादा कैश, 11 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। 
नैनीताल पुलिस ने आज बड़े सट्टे का खेल पकड़ा है। पुलिस ने स्टोरियो से 15 लाख रुपए बरामद किए है।आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्रा ने आज खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 15 लाख की नकदी, 11 मोबाइल और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगल पड़ाव में आरोपियों द्वारा मैच फिक्सिंग के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन से सट्टे का कारोबार चल रहा था। जो एक घर से संचालित हो रहा था। जिसमें पुलिस ने विशाल गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी गली न० 9 रामपुर रोड हल्द्वानी के कब्जे से कुल 230000/ रु नकद एवं 02 मोबाइल फोन, रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता उम्र-22 वर्ष निवासी धानमिल बरेली रोड हल्द्वानी के कब्जे से कुल 170000/ रु नकद एवं एक मोबाइल फोन, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र गंगा शरण गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी रामपुर रोड गली न० 9 हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से कुल 8 लाख 1640 रु नगद एवं 06 मोबाइल फोन भिन्न कम्पनी एक ब्राउन लैदर बैग के अन्दर 03 अदद सट्टा रजिस्टर 03 अदद पैन, 01 कैलकुलेटर (सट्टा सरगना), अभिषेक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 40 वर्ष सतीष कलौनी हीरानगर चे हल्द्वानी के कब्जे से कुल 50000 रु नकद एवं एक मोबाइल फोन फोन एक अदद बैग के अन्दर 01 अदद एसीईआर कम्पनी का लैपटॉप व चार्जर और मौ० कामिल पुत्र नाजिम खाँ उम्र-40 वर्ष, निवासी ला०न० 18 लाल स्कूल के पास थाना वनभूलपुरा वर्ष के कब्जे से कुल 250000 / रुपये नकद व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।सट्टा सरगना मनोज कुमार गुप्ता रामपुर रोड के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में एस आई संजीत राठौर, ललित कुमार, चंदन नेगी, संतोष बिष्ट और हितेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›