Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विवाहिता फांसी के फंदे में झूली, ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

2018 में हुई थी शादी, कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी आकर रहने लगी थी
हल्द्वानी। ससुरालियों की आए दिन की दहेज प्रताड़ना से एक महिला फांसी के फंदे में झूल गई। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम लखनी जिला बागेश्वर निवासी ख्याली दत्त जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी ने कहा है कि उसकी बहन रेनू जोशी का विवाह अप्रैल 2018 में धीरज पाठक पुत्र शम्भू पाठक निवासी गरुड़ जिला बागेश्वर के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही सास हेमा पाठक और पति धीरज पाठक दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाने लगा।
आरोप है कि दिल्ली में कार्यरत उसकी बहन का पति धीरज और सास हेमा एक सप्ताह पूर्व हल्द्वानी आकर रेनू के साथ रहने लगे और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे आजिज आकर उसने 6 जुलाई को किराए के कमरे में ही फांसी लगा ली। इसकी सूचना पर जब वह डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे तो ससुराली शव को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के साथ ही आत्महत्या उकसाने के लिए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी चौपाटी विवाद: ब्लॉगर सुनीता भट्ट को शॉप खाली करने का नोटिस, ज्योति अधिकारी से झगड़ा पड़ा भारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement