Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यालय से गिरकर राजपुरा के व्यक्ति की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुताई करने के दौरान हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यालय में पुताई कर रहे पेंटर की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में इन दिनों मरम्मत चल रही है। वार्ड 13 राजपुरा निवासी 49 वर्षीय कृष्ण चंद्र यहां पुताई कर रहा था। सात जुलाई की दोपहर कार्यालय की छत पर काम के दौरान वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। हादसे में कृष्ण को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement