Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में दो घरों में हुई चोरी का खुलासा, एक चोर दबोचा, 9 लाख का माल बरामद

दिन में करता था रैकी और रात को चतकाता था बंद घरों के ताले
हल्द्वानी।
सरस्वती बिहार निवासी गीता पलडिया व सुयाल कॉलोनी निवासी कैलाश सिंह के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों परिवार घर से बाहर गए थे, तभी चोरों ने ताले चटका दिए थे। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर 9 लाख का माल बरामद किया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि 24 जून और 25 जून को अज्ञात चोरो
दोनो परिवार प अपने घर से बाहर गए थे। इस बीच चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर लाखों रूपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से चैक किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने मंडी क्षेत्र हैडागज्जर हिमालयन फ्लौरा नर्सरी के पास एक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम आबिद पुत्र स्व मौ स्व मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर बताया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अकेले ही दिन के समय बन्द घरों की रैकी करता था और फिर रात के समय सुनसान रास्तों से होते हुए टारगेट किये गये घरों में घुसकर चोरी करता था। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से एक जोड़ी कंगन, एक चैन, एक जोड़ी झुमके, तीन जोड़ी टाप्स,एक गुलोबन्द पाँच हजार रुपये की नकदी और दूसरे घर से एक हार, एक मंगल सूत्र, एक नथ, एक जोड़ी पौंची, दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टाप्स, एक माँग टीका, एक अंगूठी सोने की कुल 9 लाख रूपये का माल बरामद किये है।
चोरी का आरोपी इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है उसके खिलाफ नैनीताल जिले में आठ मुकदमे दर्ज है। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रूपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›