Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग जहर खाया, महिला की मौत

महिला के पति ने प्रेमी वसीम और फिरदौस पर लता से मारपीट और जहरीला पदार्थ खाने को उकसाने का आरोप लगाया
हल्द्वानी।
बनभूलपुरा निवासी एक महिला और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने बनभूलपुरा थाने में प्रेमी और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा स्थित साबित्री कॉलोनी निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह अंकित गुप्ता के मकान में चार महीने से किराए पर रह रहे हैं। उनकी पत्नी लता का क्षेत्र के ही रहने वाले वसीम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को वसीम की पत्नी फिरदौस अपनी एक महिला साथी के साथ उसके घर पहुंची और लता को जबरन अपने साथ वसीम के घर ले गईं। शाम को उन्हें सूचना मिली कि वसीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे देखने जब वह एसटीएच पहुंचा तो उसी वार्ड में लता को भी भर्ती देखा। पता चला कि लता ने भी जहरीला पदार्थ खाया था।
कुछ देर बाद इलाज के दौरान लता की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, राजेश ने वसीम और फिरदौस पर लता से मारपीट, प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खाने को उकसाने का आरोप लगाया है। लता और राजेश के तीन बच्चे हैं। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›