Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्रोफेसर की पत्नी को साइबर ठगों ने लगाया एक लाख का चूना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति का दोस्त बनकर किया पत्नी को फोन, बोले प्रोफेसर साहब का हो गया एक्सीडेंट, इलाज के लिए चाहिए एक लाख
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी से साइबर अपराधियों ने एक लाख की ठगी कर ली। ठगों ने फोन कर पत्नी से कहा वो प्रोफेसर के दोस्त हैं और प्रोफेसर का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए तत्काल एक लाख रुपये चाहिए। पत्नी से आनन फानन में एक लाख रुपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डा. संजय सुनाल एमबीपीजी कालेज में शिक्षा शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शनिवार को डा. संजय कॉलेज में थे। इसी बीच उनकी पत्नी के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके परिचित मनोज शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में डाक्टर को उपचार के लिए एक लाख रुपये देने हैं। पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा।इधर, ठग ने जल्द पैसे देने का दबाव बनाया।
इस पर उन्होंने ठग को एक लाख रुपये क्यूआर कोड से दे दिए। इसके बाद पति का नंबर मिलाया तो कॉल लग गई। उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। पति डा. संजय ने जब मनोज शर्मा से बात की तो उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया, तब उन्हें ठगी का पता चला।इसकी शिकायत कोतवाली और साइबर सेल में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर राजपुरा में नाले की चौड़ाई के विरोध में उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने जताया रोष

Select Language

Advertisement