Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्कूली बच्चों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में जा रही बस ने राजपुरा में साइकिल सवार किशोर को चपेट में ले लिया। गंभीर घायल किशोर को बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस चालक को हिरासत में लेने के साथ बस को थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार राजपुरा निवासी सुजल आर्या (16) पुत्र नंदन आर्या मुख्य बाजार पटेल चौक में मंगलसूत्र पिरोने का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह काम पर जाने के लिए निकला था। टनकपुर रोड पर गोयल स्टील के पास राजपुरा की ओर से जा रही एक बस ने उसे चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का पहिया सुजल के पेट पर चढ़ गया था। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस किशोर को बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "पंचाचूली देश" गाने के लोकगायक गणेश मर्तोलिया ने बहन और दादी को खोने के बाद सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, कहा "रात्रि में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं है। कृपया अपने जीवन की ज़िम्मेदारी स्वयं लें।"

Select Language

Advertisement