Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा मामले में खुलेंगे कई राज, मास्टरमाइंड मलिक से पुलिस रिमांड पर करेगी पूछताछ

पुलिस को पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक को कोर्ट से चार दिन की रिमांड मिली
हल्द्वानी।
हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक को कोर्ट से चार दिन की रिमांड में लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी।
पुलिस ये रिमांड पूरी होने के बाद दोबारा अब्दुल मलिक को रिमांड में लेगी। बनभूलपुरा उपद्रव का अब्दुल मलिक मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ यूएपीए सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने शनिवार को अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस कोर्ट पहुंची। पुलिस ने अब्दुल मलिक को पूछताछ के लिए कोर्ट से अब्दुल मलिक की 10 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस को चार दिन की रिमांड दी।
अब पुलिस अब्दुल मलिक को नैनीताल जेल से लाएगी और उससे पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अब्दुल मलिक को उसके दिल्ली और अन्य ठिकाने भी पूछताछ के लिए साथ ले जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मलिक से उपद्रव से पहले और उपद्रव के बाद अब्दुल मलिक कहां-कहां गया था इसकी जानकारी भी लेगी। अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद और साफिया के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त की ओर से दर्ज झूठा शपथ पत्र देने के मामले में भी पूछताछ कर सकती है। इन चार दिनों में अगर पूछताछ अधूरी रही तो पुलिस दोबारा अब्दुल मलिक की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›