Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में गाय हुई हिंसक, ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे को कुचला, हैरान करने वाला वीडियो सामने आया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बच्चे को बचाने गए व्यक्ति को गाय ने बनाया निशाना, गाय स्वामी के खिलाफ थाने में दी तहरीर

हरिद्वार। एक गाय का हिंसक रूप देख आप भी हैरान हो जाएंगे। बेहद ही गुस्से में गाय ने ट्यूशन जा रहे बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को अपने दोनों पैरों से कुचल दिया। यह सब एक मकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की अलंकार विहार कॉलोनी में एक बच्चा ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। गाय ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसे पैरों तले कुचलने की कोशिश की। इतना ही नहीं पास में मौजूद एक शख्स ने जब बच्चे को बचाना चाहा तो गाय ने उसे भी नहीं बख्शा और उस पर भी हमला करते हुए उसे अपने पैरों के नीचे जकड़ लिया। ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहा उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने डंडे फटकार कर गाय को वहां से भगाया।
गाय के हमले में व्योम नाम का बच्चा और आशीष नाम का युवक घायल हो गए हैं। घायलों के परिजनों ने पशु मालिक के खिलाफ कनखल थाने में शिकायत दी है बताया जा रहा है कि इस गाय का बछड़ा हाल ही में मर गया था, जिसके बाद गाय का स्वभाव हिंसक हो गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान शुरू, सुबह से हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कल भी रहेगा स्नान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement