Report by : कालू वर्मा
Published at :
डीजीपी की अध्यक्षता में बेलड़ा रुड़की प्रकरण की होगी निष्पक्ष जांच
डीजीपी की अध्यक्षता में बेलड़ा रुड़की प्रकरण की होगी निष्पक्ष जांच

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल को मिला आश्वासन
रुड़की।
बेलडा रुड़की प्रकरण को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की ज्ञापन के माध्यम से निर्दोष लोगों से तत्काल मुकदमा वापस करने के लिए लिखित पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया क्षेत्र में शांति बहाली हेत उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार के अराजकता का माहौल पैदा नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। इस प्रकरण की जांच हेतु निष्पक्ष जांच हेतु डीजीपी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की जाएगी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
आर्थिक मदद की जाएगी परिवार में से एक को नौकरी देने पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामल कुमार, पूर्व विधायक देशराज करणवाल आदि सम्मानित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›