Report by : CWN Desk
Published at :
पायलट बाबा आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा गुरूपूर्णिमा पर्व

हरिद्वार- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महायोगी पायलट बाबा आश्रम में गुरूदेव उज्जैन पीठाधीश्वर श्री 1008 महामंडलेश्वर सोमनाथ गिरि और महायोगी पायलट बाबा की उपस्थिति में तीन दिवसीय गुरूपूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाएगी। बुधवार को महायोगी पायलट बाबा ने कहा कि गुरूपूर्णिमा का त्यौहार धूमधाम से मनाने को लेकर देश-विदेश से हजारों शिष्यों और भक्तों का हरिद्वार आने का क्रम शुरू हो चुका है। गुरूवार को आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए महायोगी पायलट बाबा ने कहा कि 30 जून को गुरूदत्तात्रेय यज्ञ से गुरूपूर्णिमा का शुरूआत होने जा रही है। त्रिदिवसीय यज्ञ की पूर्णाहूति 2 जुलाई को दी जाएगी। 2 जुलाई को हो शाम 7 बजे से गायक और अभिनेता अभिनेता मनोज तिवारी की ओर से संगीतमय भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद रवि किशन, सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ), सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा और लोकप्रिय चलचित्र अभिनेत्री मनीषा कोइराला उपस्थिति रहेंगी। 3 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुपूजन के कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›