Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार-लक्सर में प्रसव पीड़िता के घर पहुंची राफ्ट, बाढ़ के पानी से जलमग्न था घर और बाहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ ने गर्भवती महिला समेत 7 लोगों को किया रेस्क्यू, आप भी देखिए

हरिद्वार। आज दिनाँक 14 जुलाई 2023 को थाना लक्सर द्वारा कमांडेंट SDRF,श्री मणिकांत मिश्रा को सूचना दी कि आदर्श नगर में एक परिवार फंसा हुआ जिसमें एक महिला को प्रसवपीड़ा हो रही है व वहां से बाहर आने का कोई साधन नही है। अतः उक्त लोगों को रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट, SDRF द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए लक्सर जलभराव क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई SDRF फ्लड टीम को तत्काल मौके पर पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में ASI पविन्द्र धस्माना के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय राफ्ट के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मय राफ्ट मौके पर पहुँचकर उक्त गर्भवती महिला को पूर्ण सावधानी के साथ राफ्ट में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। तत्पश्चात उक्त महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक

इसके अतिरिक्त वहाँ फंसे अन्य लोगो को भी राफ्ट द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। SDRF द्वारा ऐसे मुश्किल हालात व संवेदनशील परिस्थितियों में की गई सहायता के लिए परिजनों द्वारा SDRF का आभार व्यक्त किया गया।
रेस्क्यू किये गए लोगों का विवरण:-
1. शरिक सलमानी
2. आसमीन सलमानी(गर्भवती महिला) पत्नी शरीक सलमानी
3. छाया पत्नी धर्मेंद्र, 32 वर्ष
4. रमेशों देवी पत्नी कुंवर पाल सिंह, 65 वर्ष
5. प्राची पुत्री मनोज, 21 वर्ष
6. पायल पुत्री मदन, 10 वर्ष
7. देविका पुत्री आरेन्द्र, 09 वर्ष

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement