Report by : कालू वर्मा
Published at :


हरिद्वार। हरिद्वार में तैनात फायरमैन राकेश नेगी की असामयिक मृत्यु हो गई। हरिद्वार पुलिस ने दी अंतिम भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी।
फायर पुलिस में तैनात फायरमैन आरक्षी राकेश नेगी की, जौलीग्रांट हॉस्पिटल देहरादून में, ईलाज के दौरान असमय मृत्यु हो गई, जिनको आज शोक सलामी पश्चात खड़खड़ी घाट पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, CFO अभिनव व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए सम्मान सहित अंतिम विदाई दी गई।
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले स्वर्गीय राकेश नेगी 2008 में आरक्षी फायरमैन के पद पर भर्ती हुए थे जो अपनी व्यवहार कुशलता के कारण अपने साथीगणों में लोकप्रिय थे। हरिद्वार पुलिस दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है।