Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में 6 साल बच्चे की हत्या बैग में भरकर फेंका शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जानवरों ने बालक के शरीर के कई अंग भी नोच डाले, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में घर से मोमबत्ती लेने निकले बालक की हत्या से सनसनी फैल गई। 24 घंटे बाद पॉलीथिन के बैग में बालक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया बालक की हत्या के बाद शव पॉलीथिन के बैग में भरकर फेंका गया है।
जानवरों ने बालक के शरीर के कई अंग भी नोच डाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चमगादड़ टापू बस्ती निवासी राजेश का 6 साल का बेटा अजीत शुक्रवार को मोमबत्ती लेने लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पुलिस और परिजन बालक की तलाश में जुटे थे। शनिवार शाम घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक बड़े पॉलीथिन बैग में बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालक की एक आंख, जबड़ा और एक हाथ जानवरों ने खाया हुआ है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया है। आला अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। ई-रिक्शा चालक राजेश के तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी है। दूसरे नंबर पर बेटा अजीत था। सबसे छोटा बेटा छह माह का है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि हत्या के पीछे हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।छह साल के बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई, पुलिस को इस बात का अंदेशा है क्योंकि पुलिस को मौके से एक चुन्नी भी बरामद हुई है। हत्या के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है। हालांकि पुलिस की शक की सुई आसपास वालों पर ही घूम रही है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

Select Language

Advertisement