Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में शादी के बंट गए कार्ड, फेरे लेने से पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने जांच में जुटी, 12 दिन बाद होनी थी शादी
हरिद्वार। रुड़की युवती के शादी से करीब 12 दिन पहले प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। युवती के स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर युवती के बरामदगी की मांग की है। बता दें, शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं, स्वजन द्वारा शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के स्वजन ने उसकी 21 अप्रैल को शादी तय की थी। सोमवार देर रात अचानक वह कहीं गायब हो गई। मंगलवार सुबह जब युवती घर में नहीं मिली तो स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
इसी दौरान उन्हें पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह भी घर से गायब है। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। युवती के स्वजन ने दोपहर को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर युवती की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement