Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार के झबरेड़ा में मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रामीणों ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा, सड़क पर जाम लगाया
हरिद्वार
। रुड़की के झबरेड़ा में सामान के पैकेट उठाने वाली मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़पुर नूरपुर गांव के समीप एक पेपर बनाने की फैक्टरी है। बूढ़पुर निवासी सोहित(22) इसी फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार को उसकी रात की ड्यूटी चल रही थी। देर रात वह कानों में मोबाइल की लीड लगाकर कार्टन के पैकेट बिछाकर लेट गया। इसी दौरान पेपर के पैकेट उठाने वाली ट्रैक्स मशीन ने पैकेट उठाए तो मजदूर मशीन की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मजदूर की मौत की सूचना उसके परिजनों को लगी तो फैक्टरी में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बूढ़पुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण फैक्टरी मालिक के खिलाफ कारवाई करने व उनसे वार्ता की जिद्द पर अड़े रहे।
सोहित के तीन भाई और भी है। वह दो भाइयों से छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। सोहित मजदूर के पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चूका है। इसलिए फैक्टरी में नौकरी कर वह अपना घर बसाने के लिए शादी के लिए पैसा इकट्ठा कर रहा था, लेकिन उसको क्या पता था कि शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाएगी। कानों में मोबाइल फोन की लीड लगाकर काम करना उसके लिए खतरनाक साबित हुआ। मजदूर की मौत के बाद भी उसके कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement