Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार से लापता बच्चे की तलाश शुरू, वीडियो फुटेज खंगालने पर पुलिस को मिला सुराग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक व्यक्ति गोद में बच्चे को ले जाते सीसीटीवी में कैद, लापता बच्चा वही होने की आशंका

हरिद्वार। हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र से गायब एक साल के बच्चे की तलाश में पुलिस जुट गई है। महिला की ओर से तहरीर देने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमे एक व्यक्ति की गोद मे बच्चा नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर बच्चे की बरामदगी के लिए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में लगी है।
महिला नीतू पत्नी छोटू दास निवासी हाल निवासी लालजी वाला हरिद्वार ने चौकी हरकी पैड़ी मैं आकर सूचना दी कि वह 1 साल के बच्चे को नाई घाट में अपनी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने गई थी। जब वापस आई तो बच्चा गायब मिला। तहरीर के आधार पर बच्चे की तलाश शुरू हो गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि महिला घाटों पर दान मांगने का काम करती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ के बीसाबजेड में 40 साल बाद शास्त्रीय संगीत के साथ होगा रामलीला मंचन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement