Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

प्यार में डूबी छात्रा ने दी बोर्ड परीक्षा में उड़ेली मोहब्बत, प्रेम कथा पढ़कर टीचर का माथा चकराता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छात्रा का आंसर शीट, बिहार का मामला
इन दिनों बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। किसी की परीक्षा चल रही है तो कई अब एग्जाम देने के बाद रिजल्ट्स को लेकर चिंतित हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर बिहार बोर्ड की एक छात्रा की आंसर शीट वायरल हो रही है। छात्रा ने अपने फिजिक्स के पेपर में लिखी, जिसे पढ़ने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप हैरान भी हो जायेंगे। इस पेपर में छात्रा ने प्यार और मोहब्बत की दास्तान ही लिख डाली। इसे पढ़ने के बाद टीचर भी हैरान होगा कि आखिर कोई स्टूडेंट अपने बोर्ड एग्जाम की आंसर शीट में ऐसी बातें कैसे लिख सकती है?
सोशल मीडिया पर वायरल होती कॉपी में छात्रा का नाम ज्योति लिखा हुआ है। उसने अपने आंसर शीट के पहले पन्ने पर टीचर को इमोशनल करने की कोशिश की। छात्रा ने सवाल का जवाब लिखने की जगह टीचर को बताया कई उसके पिता की मौत दस दिन पहले हुई है। साथ ही उसकी तबियत ठीक नहीं है, इस वजह से वो पढ़ाई नहीं कर पाई। ऐसे में उसने टीचर से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि उसे पास करवा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  संघ प्रमुख मोहन भागवत हरिद्वार पहुंचे, मृत्युंजय मंडपम में संतों के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा में प्रतिभाग करेंगे

Select Language

Advertisement