Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल जिले में 5, 6 और 7 अक्टूबर को लगेगा किताब कौतिक मेला

भवाली। किताब कौतिक मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को भीमताल रोड स्थित एक होटल में आयोजको ने प्रेसवार्ता की।
मुख्य संयोजक हेम पंत ने बताया कि समाज में पढ़ने लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने व पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से किताब कौतिक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया नैनीताल जिले में पहली बार तीन दिवसीय किताब कौतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन 5, 6 और 7 अक्तूबर को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में होगा। जिसमें विभिन्न मुद्दों से समाहित किताबें आएंगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत समेत देशभर से कई साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी भीमताल पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्य संयोजक हेम पंत, दयाल पांडे, संजीव भगत, मोहित जोशी, चन्द्र शेखर सेमवाल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›