Report by : gulabsingh
Published at :
नैनीताल जिले के कैंची धाम क्षेत्र में बरसात से हली गांव में आया मलबा, चार रिहायशी मकान और गौशाला टूटी, तीन मवेशी मरे

एसडीम परितोष वर्मा ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, क्षतिग्रस्त मकानों और गौशाला नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट बनाई

नैनीताल जिले के कैंची धाम क्षेत्र में बरसात से हली गांव में आया मलबा, चार रिहायशी मकान और गौशाला टूटी, तीन मवेशी मरे

नैनीताल। जिले के भवाली में लगातार तेज बारिश के चलते कैची से लगे हली तोक में मलवा आने से अनेक रिहायशी मकान और गौशाला मलवे की चपेट में आ गए। मकान तेज बहाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चार गौशालाओं में मलबा भरने से गौशाला पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

नैनीताल जिले के कैंची धाम क्षेत्र में बरसात से हली गांव में आया मलबा, चार रिहायशी मकान और गौशाला टूटी, तीन मवेशी मरे

मोहन सिंह, गोधन सिंह, सोहन सिंह, प्रेम सिंह, लाल सिंह, इंदर सिंह, विजय सिंह के रिहायिशी मकान और उनसे लगे गौशालाओ में भारी मलबा आ गया, जिसमें मवेशी दब गए।

नैनीताल जिले के कैंची धाम क्षेत्र में बरसात से हली गांव में आया मलबा, चार रिहायशी मकान और गौशाला टूटी, तीन मवेशी मरे

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन सिंह, इंदर सिंह, सोवन की गौशाला पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। हली की पूर्व प्रधान खीमा बिष्ट द्वारा प्रशासन को संपूर्ण सूचना दी गई, जिसके चलते पट्टी पटवारी शकील अहमद ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से बात कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने की बात कही है।
एसडीम परितोष वर्मा द्वारा आज हली का दौरा कर आपदा क्षेत्र के लोगों से बात कर स्थिति का जायजा लिया  गया।
परितोष वर्मा ने कहा कि वह आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों और गौशाला के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे उसके बाद आपदा क्षेत्र के प्रभावित लोगों को नियमों के अनुसार सहायता राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। आपदा को लेकर हली के पूर्व प्रधान हरीश सिंह बिष्ट व गरम पानी मण्डल उपाध्यक्ष नवीन बिष्ट ने क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य को दूरभाष पर ग्रामीणों पर आए इस संकट को बताया जिस पर उन्होनें सरकार से भरपूर राहत और बचाव का आश्वासन दिया और सड़क मार्ग खुलते ही स्वयं पहुंचने का वादा किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›