Connect with us

नैनीताल

आकाशीय बिजली के कहर से दो गाय की मौत,गौशाला जलकर खाक हो गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आज तड़के सवेरे हुआ हादसा

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के मंगोली गांव में आकाशीय बिजली के कहर से दो गाय की मौत हो गई जबकि गौशाला जलकर खाक हो गई।
नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में मंगोली स्टेशन के समीप तल्ला मंगोली गांव में थान सिंह का निवास है। थान सिंह गाय पालते हैं जिसके कारण उनके पास एक गौशाला भी बनी है। तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के बीच बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली की चमक भी देखने को मिल रही है। थान सिंह के गौशाला में आज तड़के सवेरे आकाशीय बिजली गिरने से सबकुछ जलकर राख हो गया। वहां मौजूद, दो गाय भी इस हादसे में शिकार हो गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आकाशीय बिजली का प्रहार इतना भयावह था कि गौशाला की धज्जियां उड़ा गई। गौशाला के भीतर बैठी गाय जस के तस जलकर भस्म हो गई। थान सिंह के घर हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोग दुख जताने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र ने चार लोगों के विरुद्ध 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया

Select Language

Advertisement