Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में पंजाबी महासभा ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में पंजाबी महासभा की लोहड़ी में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पर्व को मनाया।
नैनीताल के मल्लीताल में पंजाबी महासभा के सदस्यों ने लोहड़ी त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल पहुचे पर्यटकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। पंजाबी महासभा द्वारा पूजा स्थल को सुंदर रँगली से सजाया गया। उत्सव में पहुँचे सभी लोगों को रेवड़ी, गज्जक, पॉपक्रॉन और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया। इस बीच सभी धर्मों के लोगों ने पूजा स्थल में प्रसाद चढ़ा कर पूजा की।
आपको बता दे कि लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को गेहूं की फसल की कटाई के उपलक्ष में मनाया जाता है मान्यता है कि सर्दी के मौसम को भी शुभ विदाई देने के साथ ही सभी के मंगलमय जीवन की कामना की जाती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›