Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में घर के बाहर घूमता गुलदार सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो..

गुलदार की आवाजाही होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत
(कमल जगाती)
नैनीताल।
ये गुलदार तो आम तौर पर नैनीताल के मनोज के घर के बाहर टहलते हुए आ धमक रहा है। परिवार के समझ में नहीं आ रहा, करें तो क्या करें ? नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र में ट्रॉली ऊपरी टावर है। इसके समीप मनोज उर्फ ‘मोंटी’ का घर है जहां एक सी.सी.टी.वी.कैमरा लगा हुआ है। बुधवार रात को हलचल और कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर मोंटी ने बाहर न जाकर अपने सी.सी.टी.वी.कैमरे की फुटेज चैक की। रात बराज बजे के लगभग का वीडियो देखकर मोंटी और उसके दोस्त हनी के होश उड़ गए। वीडियो में एक वयस्क गुलदार आराम से इधर उधर देखता हुआ, घर के बाहर से गुजर रहा था। मोंटी ने इससे पहले के वीडियो भी चैक किये तो एक साफ वीडियो 5 मार्च का भी मिला, जिसमें गुलदार चुंगी से स्नोव्यू पोइंट की तरफ आता देखा गया। बुधवार 12 बजकर 22 मिनट के वीडियो में गुलदार स्नो व्यू मंदिर से चुंगी की तरफ जाता दिखाई दिया। पांच मार्च को भी गुलदार उसी जगह पर सवेरे 3 बजकर 16 मिनट पर टहलता दिखा। अब इन वीडियो के वाइरल होने के बाद, उस क्षेत्र के लोग खूंखार गुलदार को लेकर दहशत में हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›