Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में झमाझम बारिश, सड़कों और घरों की छतों पर बिछी सफेद चादर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जबरदस्त ओलावृष्टि से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई
नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार दोपहर अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सड़कें और घरों की छतों में सफेद चादर बिछ गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश व ओलावृष्टि से झील में गिरने वाले नाले उफान पर आ गए तो सड़कें जलमग्न हो गई। नैनीताल में लंबे समय बाद तेज बारिश से लोग खुश नजर आए। मौसम में आए बदलाव से ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 100 एकड़ में बनेगा खेल विश्वविद्यालय

Select Language

Advertisement