Connect with us

नैनीताल

रामनगर में मौसा ने गर्भवती महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर मौसा ने धक्का दिया और डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। घर में सो रही गर्भवती महिला से मौसा ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मौसा ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घर में सामान्य डिलीवरी के बाद पैदा हुई बच्ची की मौत हो गई। इस संबंध में महिला के पिता ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीरी दी है।
मोहल्ला भवानीगंज निवासी जगदीश आर्य ने बताया कि उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती है। 31 अगस्त को उसकी पुत्री घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी उसका बैलपड़ाव निवासी मौसा घर आया और पुत्री को अकेला देख उससे अश्लील हरकतें व जोर जबरदस्ती करने लगा।
उसकी पुत्री मौसा के चंगुल से छूटकर भागी तो उसने धक्का दे दिया। इससे पुत्री के पेट में लग गई। उसकी पुत्री ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी तो मौसा मारपीट करने लगा। इससे उसकी पुत्री को ब्लीडिंग होने लगी।
इसके बाद उसका घर में ही उपचार किया गया। मंगलवार सुबह घर में ही सामान्य डिलीवरी हुई। लेकिन बच्ची की हालत खराब हो गई। सुबह 11 बजे करीब बच्ची की मौत हो गई। महिला के पिता जगदीश ने बताया कि आरोपित उसकी पुत्री का मौसा है। मौसा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।जगदीश ने बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाकर जानकारी ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अब मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement