Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मारी, युवक की मौत

देहरादून। कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर लालढांग के पास दो बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों को पीएचसी कालसी भेजा गया। वहां, एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। दोनों बढ़ई का करते थे और हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र से काम पूरा कर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को बृहस्पतिवार को कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर लालढांग के पास एक बाइक को ट्रक के टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल थे। दोनों घायल युवकों उपचार के लिए पीएचसी कालसी भिजवाया गया। थाना प्रभारी कालसी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि चिकित्सकों ने हरबर्टपुर क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कार्तिक (32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सहसपुर के लक्ष्मीपुर निवासी इखलाक (34) पुत्र नाजिम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›