Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: गौला पुल से छलांग लगाई, युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार दोपहर शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 24 वर्षीय युवक अभय कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में गौला पुल से छलांग लगा दी। दिल्ली में होटल में कार्यरत अभय कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आया था। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग तीन बजे वह पुल पर पहुंचा और अचानक रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया। घटना देखकर राहगीर सन्न रह गए। एक कार सवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
दुर्भाग्यवश, अभय सीधा नदी के बीच पत्थरों पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन नदी में तेज बहाव और अधिक पानी होने के कारण रेस्क्यू में काफी समय लग गया। पोकलैंड मशीन को भी नदी में उतारना पड़ा। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने बताया कि मृतक के पिता राकेश कुमार रामनगर में विशेष खुफिया इकाई में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रेस्क्यू समय पर हो जाता और अभय को जल्दी अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

Select Language

Advertisement