Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ नेपाली भाषा कोर्स

हल्द्वानी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी अब नेपाली भाषा सीखने का सुनहरा अवसर दे रही है। यूनिवर्सिटी द्वारा छह महीने का नेपाली भाषा कोर्स शुरू किया गया है, जिसके पूरा होने पर छात्रों को डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स भाषा प्रेमियों, शोधार्थियों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। विश्वविद्यालय ने पत्रकारिता विभाग के डॉ. राजेंद्र सिंह क्वीरा को संयोजक नियुक्त किया है। इस पहल से नेपाली भाषा और संस्कृति की समझ को बढ़ावा मिलेगा। यह कोर्स सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को भी नई संभावनाएं प्रदान करेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›