Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में युवक और युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रहीमपुर फाटक के पास सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर एसके सकलानी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक का शव पूरी तरह से कटा हुआ मिला। वहीं, पास में ही एक युवती गंभीर हालत में पड़ी थी, जिसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घायल को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में तथाकथित मीडिया कर्मी बने पुलिस के लिए सरदर्द, पुलिस को चौकी के बाहर लगाना पड़ा "…प्रवेश वर्जित" है

मृतक की पहचान 30 वर्षीय परवेज पुत्र शकुर, निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में गौरैया संरक्षण मंच का गठन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

Select Language

Advertisement