Report by : CWN Desk
Published at :
कोटाबाग में दर्दनाक हादसा: नशे में धुत अधिकारी ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक कार चालक ने नींद की झपकी आने के कारण स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक, हादसा मोथरोवाला चौक पर हुआ। मृतक युवक की पहचान निशांत नौटियाल (25 वर्ष) निवासी मोरी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। वह दून में एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद कार चालक उस्मान अली (32 वर्ष) निवासी नया नगर, मेहूंवाला को पुलिस ने हिरासत में लिया।


नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कार चालक ने पूछताछ में बताया कि वह रिस्पना पुल आईएसबीटी की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे नींद आ गई और उसने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी।
मृतक युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›