Connect with us

देहरादून

मेहंदीपुर बालाजी में देहरादून परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत, आत्महत्या का शक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/करौली: राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में एक दिल दहला देने वाली घटना में देहरादून का एक पूरा परिवार मृत पाया गया है। मृतकों में एक दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस इस घटना को सामूहिक आत्महत्या मान रही है, हालांकि जांच अभी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), उनकी पत्नी कमलेश (48), पुत्री नीलम और पुत्र नितिन चार दिन पहले मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए गए थे। वे लोग रामकृष्ण धर्मशाला के कमरा नंबर 119 में ठहरे हुए थे। मंगलवार को जब धर्मशाला का कर्मचारी कमरे की सफाई करने गया तो उसने सभी को बेहोशी की हालत में पाया। पुलिस को सूचना देने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: देहरादून बना विजेता, CM धामी ने दिए ₹5 लाख


पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। कुछ लोगों का मानना है कि यह जहर खुरानी गिरोह का मामला हो सकता है। मृतकों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है।
मृतक नितिन उपाध्याय ऑर्डिनेंस फैक्टरी में काम करते थे और उनके पिता एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। नीलम की शादी हो चुकी थी, लेकिन वह अपने मायके में रहती थी।
देहरादून पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस दोनों राज्यों में मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केवीएम स्कूल हल्द्वानी की छात्रा अंजलि की मौत का मामला: स्कूल प्रबंधन पर लगी लापरवाही का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement