Report by : CWN Desk
Published at :
राष्ट्रीय खेलों में सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात

देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस का दावा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में पुलिसकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रीय खेलों की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों को ग्राउंड लेवल पर सुरक्षा की प्लानिंग करने के निर्देश दिए गए हैं और अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता
डीजीपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाना है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की क्षमता और सौंदर्य को देश दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›