Connect with us

नैनीताल

रामनगर में किसान की सिर कुचलकर हत्या, हड़कंप मचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, रात में खेतों की पहरेदारी करने गया था किसान

रामनगर। सांवल्दे पूर्वी नई बस्ती के समीप पास नदी किनारे एक व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक रमेश चन्द्र नई बस्ती निवासी 50 पुत्र विशन राम खेड़ी करता था। बीती रात में खेत की चौकीदारी करते हैं। शनिवार सुबह तक घर नहीं पहुंचा। सुबह गांव के ही छात्र अपने स्कूल जा रहे थे। उन्होंने नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। रमेश का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कार्रवाई की गई।
हालांकि अभीतक ये पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सीओ भाकुनी की माने तो कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा सम्बन्धी पम्पलेट लेकर रवाना हुए विभिन्न राज्यों तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के विशेष वाहक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement