Report by : CWN Desk
Published at :
धारी में युवक और महिला मंगल दलों का व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू

(मनोज जोशी)

पहाड़पानी (नैनीताल) । विकास खण्ड धारी सभागार में क्षेत्र के युवा और महिला मंगल दलों का 15 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि आशा रानी ब्लॉक प्रमुख रही।
ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया कि युवा कल्याण एवम प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं और महिलाओं को जैम ,जूस ,आचार और मुरब्बा बनाने की विधि विशेषज्ञों द्वारा बताई जाएगी। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मोबिलाइजेशन कैम्प का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने बताया कि इस योजना के तहत नालन्दा एजुकेशन सोसाइटी भीमताल में 03 माह का निःशुल्क मोबाइल रिपेरिंग कोर्स कराया जाएगा । इस अवसर पर 25 प्रशिक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जगदीश पन्त , युवा कल्याण अधिकारी राजदीप पन्त , आगर इंटर कॉलेज पोखराड के प्रधानाचार्य संजय दीक्षित ग्राम प्रधान सरोज आर्य दीपा बिष्ट सहित विकास खण्ड धारी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

धारी में युवक और महिला मंगल दलों का व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›