हरिद्वार

रुड़की में रेस्टोरेंट से आर्डर किया सांभर, उसमें निकली मरी हुई छिपकली

रुड़की। किसी रेस्टोरेंट में लंच, डीनर आदि का कार्यक्रम बना रहे हैं तो आर्डर की गई सामग्री को अच्छी तरह देखकर ही उसका स्वाद लें। ऐसा इसलिए क्योंकि रुड़की के एक रेस्टोरेंट में आर्डर किए गए डोसा-सांबर में मरी हुई छिपकली निकलने की बात सामने आई है। हालांकि डोसे का स्वाद चखने से पहले ही ग्राहक की उस पर नजर पड़ गई और इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।
मामला खाद्य सुरक्षा विभाग तक भी पहुंच गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट से सांबर, मसाला डोसा आदि का सैंपल लिया। विभाग अब रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ अपर जिलाधिकारी की अदालत में वाद दायर करने की तैयारी कर रहा है।
मामला रविवार दोपहर का है। नीलम टाकीज के पास साउथ फ्यूजन रेस्टोरेंट में एक परिवार के चार लोग पहुंचे थे। उन्होंने डोसा और सांबर का आर्डर किया था। आरोप है कि जैसे ही प्लेट में सांबर डाला गया तो उसमें छिपकली मरी हुई पड़ी मिली। इससे परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी।
उस समय वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे कलियर में निरीक्षण कर रहे थे। वह भी रेस्टोरेंट में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि फोटो और वीडियो के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रेस्टोरेंट से सांबर, मसाला डोसा आदि का सैंपल लिया गया है। इधर, रेस्टोरेंट संचालक तपेश शर्मा ने कहा कि ग्राहक ने कुछ गिरने की शिकायत की थी। वर्षा में कीड़े आदि का खतरा बना रहता है। हंगामे की बात निराधार है। मामला शांत हो गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी