Report by : कालू वर्मा
Published at :
रुड़की में जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

हरिद्वार। जीजा ने नाबालिग साली को डरा धमकाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिजनों काे नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई है। युवती की एक 17 साल की बहन भी है। आरोप है कि पिछले छह माह से नाबालिग का जीजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। किसी को बताने पर उसे धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आननफानन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने नाबालिग की जांच की तो वह छह माह की गर्भवती निकली।
डॉक्टर ने परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने नाबालिग से जानकारी ली तो उसने जीजा की सारी करतूत बताई। इस पर परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग के आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›