Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में रेलवे फाटक के पास रील बनाने के शौक ने युवती ने गंवाई जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अचानक आई ट्रेन और युवती की मौत, बाकी लोग बाल-बाल बच गए
हरिद्वार।
रुड़की में बुधवार रात रहीमपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद दो अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया निवासी वैशाली कोर (कालेज आफ इंजीनियरिंग रुड़की) की छात्रा थी। वैशाली पनियाला रोड स्थित शिवपुरम कालोनी निवासी मामा नरेश के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।
बुधवार रात करीब आठ वह कालेज के एक छात्र और छात्रा के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर रील बना रही थी। इसी दौरान वैशाली ट्रेन की चपेट में आ गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दोनों छात्र बाल बाल बच गए। हादसे में वैशाली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली।
पुलिस ने हादसे की जानकारी वैशाली के स्वजन को दी। इसके बाद आनन-फानन छात्रा के स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement