Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार हरकी पैड़ी के पास युगल ने बनाई अश्लील रील, लोगों का पारा चढ़ा तो रफू चक्कर हुए युगल, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती रफूचक्कर हो गए।
इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।
वायरल वीडियो मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी के पास ढाबे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

मौजूद लोगों ने युवक युवती को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रील बनाने से नाराज पिता ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Select Language

Advertisement