Connect with us

हरिद्वार

‘चलते-चलते कदम डिगे ना, साँस भले ही थम जाये’

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नवगठित साहित्यिक संस्था की ओर से पातंजल दिव्य योगधाम, आर्यनगर में कवि गोष्ठी आयोजित

हरिद्वार। नवगठित साहित्यिक संस्था ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ की हरिद्वार इकाई ने पातंजल दिव्य योगधाम, आर्यनगर के सभागार में एक कवि गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नगर की अनेक प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं से सम्बद्ध कवियों ने भी अपनी-अपनी रचनाओं की प्रस्तुति के साथ, काव्य गंगा प्रवाहित कर, उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही लूटी। गोष्ठी के मुख्य अतिथि‍‌‌ राकेश चौधरी, लोकपाल सहारपुर व प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा (भाजपा) थे।
कविता पाठ करते साहित्यिक संस्था परिक्रमा के सचिव शशिरंजन चौधरी ने ‘झुके विटप जो धरा पर, वही धरा पर टिके हये हैं’ सुना कर मानवीयता के गुणों का बखान किया। अरविंद दुबे ने चेताया ‘सारी दुनिया जब झूठ मुस्कायेगी तो कविता भी अपना धर्म निभाएगी’, प्रभात रंजन ने बताया ‘समय का मारा हूँ, लेकिन आँखों का तारा हूँ’। चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक ने ‘चलते-चलते क़दम डिगे ना, साँस भले ही थम जाये’ से प्रेरित किया तो, कंचन प्रभा गौतम ने ‘हम दिल हार गये, जब चुपके से तुमने ये कहा, वुड लाइक टू वियर दिज़ ग्लास बैंगिल्स टू’ के साथ हिन्दी-अंग्रेजी मिश्रित कविताओं‌ की नयी विधा का आगाज़ किया।
पारिजात के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि सुभाष मलिक ने ‘नुकीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरे’ के साथ आत्मव्यथा की अभिव्यक्ति की। गोष्ठी का सफल संचालन कर रहे दिव्यांश कुमार दुष्यंत ने ‘विनाश के कहर में जीव बाकी रह गया’ के साथ चौथे विश्व युद्ध के परिणामों की परिकल्पना को सामने रखा। अमन शुक्ला ‘शशांक’ ने ‘देश पर जो मर मिटे ऐसी जवानी चाहिये’ के साथ देशभक्ति की भावना का संचार किया। प्रशान्त कौशिक के गीत ‘मेरी आँखों‌ में झांकता क्यों नहीं’ तथा कविता जैन की राम मंदिर से जुड़ी रचना ‘आज प्रभु का राजतिलक है, जिसका चर्चा दूर तलक है’ ने भी खूब तालियाँ बटोरी।
कवि गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कवि श्री बाबूराम प्रधान ने जहाँ काव्य गोष्ठी में विभिन्न रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं की वहीं ‘हमवतन से यू्ँ न छलावा करो, अंधेरा बहुत है उजाला करो’ सुन कर देशभक्ति की भावना का संचार किया। इसके अतिरिक्त श्रीमती मीनाक्षी, सुश्री अपराजिता कुमारी, सुमित साहू, शिशुमित्र यादव आदि कवियों‌‌ ने भी कवि गोष्ठी में अपनी रचनाओं‌ का पाठ किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement