Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान तीन महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचापुल स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान दिनदहाड़े तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर में व्यास कथा का आयोजन चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन थे।

सोमवार दोपहर की इस घटना में ऊंचापुल निवासी तीन महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जब वे भजन कीर्तन में शामिल थीं, तभी एक महिला ने पीछे से आकर उनके गले से सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए। महिलाओं को इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। घर लौटते समय जब उन्होंने गले में हाथ डाला, तो मंगलसूत्र गायब मिला। इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने भी अपने मंगलसूत्र चोरी होने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  नंधौर नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर: खनन में लगे वाहन फंसे, अफरा-तफरी का माहौल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला संदिग्ध रूप से चोरी करती नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह चालाकी से वारदात को अंजाम देती है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में आज दोपहर चीर बंधन के साथ होली का पड़ेगा रंग

एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Select Language

Advertisement