Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को टीचर ने दिया धक्का, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद। जनपद के मूंढापांडे ब्लॉक स्थित कुलीपुर नगला के प्राथमिक विद्यालय से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक टीचर द्वारा प्रिंसिपल को धक्का दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कूल की प्रिंसिपल और एक शिक्षक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और शिक्षक ने कुर्सी पर बैठी प्रिंसिपल को धक्का दे दिया। धक्का इतना तेज था कि प्रिंसिपल कुर्सी सहित जमीन पर गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने 52 की उम्र में पास की 12वीं की परीक्षा

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फसलें सूखी, किसानों को बारिश का इंतजार

विद्यालय परिसर में घटित इस घटना ने शिक्षक-शिक्षिका के रिश्तों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी घटना पर नाराजगी जताई है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षा विभाग जल्द ही पूरे मामले में रिपोर्ट तैयार कर सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement