Connect with us

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में नौकरी के बहाने दो युवतियों का अपहरण, एक के साथ गैंगरेप, दूसरी की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रेटर नोएडा से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें दो युवतियों को नौकरी का झांसा देकर अगवा किया गया। इनमें से एक युवती के साथ मेरठ में चलती कार में गैंगरेप किया गया, जबकि दूसरी ने विरोध करने पर जान गंवा दी। आरोपी युवतियों को जबरन बीयर पिलाकर मेरठ ले गए, जहां इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़िता प्रतापगढ़ जिले के चिलविला की रहने वाली है और नोएडा में अपने मामा के साथ रहती थी। उसने पुलिस को बताया कि 6 मई को उसके परिचित अमित ने उसे नौकरी का झांसा दिया और बुलाकर अपनी कार में बैठा लिया। पीड़िता अपनी सहेली के साथ गई थी। कार में अमित के साथ उसका दोस्त संदीप भी था। देर रात एक और साथी भी कार में सवार हो गया। आरोपियों ने युवतियों को जबरन बीयर पिलाई और मेरठ की ओर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पीड़िता का आरोप है कि मेरठ में चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया। जब उसकी सहेली ने विरोध किया तो उसे हाईवे पर चलती कार से फेंककर कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पीड़िता को एक सुनसान जगह ले जाकर दोबारा गैंगरेप किया गया।

सात मई की सुबह जब आरोपी पीड़िता को खुर्जा लेकर पहुंचे, तो उसने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में अपहरण, हत्या और गैंगरेप की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो बदमाश, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

उधर, मेरठ में 9 मई की देर रात मृत मिली युवती की पहचान हो गई है। यह वही दूसरी युवती है, जिसे विरोध करने पर चलती कार से फेंका गया था। दोनों युवतियां नोएडा में शादी समारोहों में वेलकम गर्ल के रूप में काम करती थीं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement