Connect with us

नई दिल्ली

रुद्रपुर में युवक को ट्रक 30 मीटर तक रौंदकर ले गया, हुई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित फैक्ट्री में छोटे भाई के साथ (नौकरी) काम की तलाश कर रहे बरेली निवासी युवक को ट्रक 20 से 30 मीटर रौंदते हुए ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से मृतक के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार गांव डंडिया बाबूराम सेंथल, नवाबगंज बरेली निवासी 27 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राजकुमार सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था और राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन पहले नौकरी की तलाश में उसका भाई प्रदीप रुद्रपुर आया हुआ था।
गुरुवार सुबह दोनों भाई एक साथ काम करने की बात कहते हुए सिडकुल स्थित फैक्ट्रियों में नौकरी तलाशने लगे। काम की तलाश में वह सेक्टर 9 में पहुंच गए। इस दौरान प्रदीप ने विनोद से कहा कि वह सड़क किनारे बैठकर आराम कर लें, तब तक वह पास में ही स्थित फैक्ट्री में नौकरी की बात करके आता है। जिसके बाद प्रदीप फैक्ट्री की ओर चला गया।
इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे विनोद कुमार को टक्कर मार दी और 20 से 30 मीटर तक रगड़ते हुए ले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख उसके छोटे भाई प्रदीप ने लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पति की मौत के बाद पत्नी कैप्टन ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा अंतिम संस्कार पति के साथ कराया जाए
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement