Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

श्रीनगर में खिर्सू कठुली मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दो घायलों को एम्स रेफर किया गया है। 
एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को निकाला गया है। उनका इलाज चल रहा है। साक्षी नेगी और समीक्षा को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
इनकी हुई मौत
• सृष्टि नेगी(18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
• मनवर सिंह  वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
• आरूषि(13) पुत्री अजय,  निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
• सोम्या (09)पुत्री गणेश निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
ये हुए घायल
• साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
• समीक्षा(15) पुत्री विनोद राव,  निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
• सागर(11) उर्फ कान्हा पुत्र अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आयुष्मान योजना के तहत 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement